BREAKING NEWS : हजारीबाग में आमने-सामने विधायक और पूर्व विधायक, खून-खराबे की आई नौबत

ladai2.jpg

हजारीबाग : चौपारण में विधायक और पूर्व विधायक के दो गुटों में भिड़ंत की खबर है। कहा तो ये भी जा रहा है कि वहां खून-खराबे की नौबत आ गई। मिली जानकारी के मुताबिक चौपारण में बरही विधायक उमाशंकर अकेला के बेटे रविशंकर अकेला और पूर्व विधायक मनोज यादव आपस में भिड़ गये। समर्थकों के बीच भी झड़प हो गई। जानकारी मिली है कि यहां दोनों गुटों ने पिस्तौल भी तान दी।

हजारीबाग के बरही में कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला के बेटे रवि यादव और पूर्व विधायक मनोज यादव के बीच झड़प की खबर है। बताया जाता है कि मनोज यादव और उनके समर्थकों द्वारा विधायक उमाशंकर अकेला का पुतला दहन किए जाने से इस विवाद की शुरुआत हुई थी। कहा जाता है कि इससे उपजा विवाद बाद में हाथापाई और झड़प में तब्दील हो गया। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि विधायक उमाशंकर अकेला के बेटे ने बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को पीटा। धमकाया। मनोज यादव ने कहा कि जो हथियार, सरकार ने आत्मरक्षा के लिए दिया है वही हथियार लहराकर विधायक का बेटा बरही में भय का माहौल बनाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में विधायक और उनका पुत्र बरही में गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं।

इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल की तैनाती

इधर, हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। बरही एसडीपीओ ने कहा कि जैसा कहा जा रहा है, वैसी झड़प नहीं हुई है। थोड़ा-बहुत लड़ाई झगड़ा हुआ है। हम सूचना पर यहां पहुंचे हैं। वरीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। हमारा प्रयास है कि कोई गंभीर विवाद नहीं हो। फोर्स की तैनाती की गई है। हम इलाके में तनाव नहीं होने देना चाहते।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form