कन्नौज: व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम ने व्यापार बंधु में कई चर्चा , बोले जल्द होगा समाधान




कन्नौज: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनपद में उद्योग/व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। 
  जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ विद्युत ट्रिपिंग, स्ट्रीट लाइट लगाने, जल भराव, पार्किग, निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ0डी0ओ0पी0 योजना आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की। 
जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिये कि गुरसहायगंज में सप्ताहिक बंदी का लड़ाई से पालन किया जाये। साप्ताहिक बंदी के दौरान जो दुकानें खुली पाई जायें तो कार्यवाही करते हुए चालान किया जाए। अगली बैठक में बाजार की साप्ताहिक बंदी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि बैठक उपरांत लाखन चौराहे में तारो को अंडरग्राउण्ड किए जाने अथवा सुशोभित ढंग से तारो को ठीक किए जाने हेतु निरीक्षण करें और कार्य को जल्द से जल्द पूरा किए जाने हेतु कार्यवाही करें। इसके साथ ही विद्युत ट्रिपिंग की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने निर्देश दिये कि निवेश मित्र पोर्टल पर शिकायत आने पर संबंधित विभाग शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण और समय-समय पर फीडबैक की समीक्षा की जाए।
श्री शुक्ल ने उद्यमियों /व्यापारियों की सुरक्षा की जानकारी ली, जिसमें समिति द्वारा अवगत कराया गया है कि उद्यमियों/व्यापारियो को सुरक्षा के दृष्टिगत कोई समस्या नहीं है। उन्होंने नगर पालिका गुरसहायगंज में स्थापित एस0टी0पी0 के संचालित न होने के संबंध में निर्देश दिए कि जो जांच समिति गठित की गई है वह जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराए। उन्होंने इंदरगढ़ बाजार में ग्राम पंचायत के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के संबंध में सम्बन्धित को निर्देश दिए कि कार्य योजना बनाकर जल्द से जल्द कार्य को अमल में लाया जाए।
 उन्होंने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए कि बैठक में जो व्यापारी/संगठनों द्वारा समस्याओं को एजेंडे के रूप में सम्मिलित किये गए हैं, गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही नई समस्याओं को उद्योग बंधु की बैठक में एजेंडे के रूप में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद स्तरीय बैठकों में प्रतिभाग किए जाने हेतु संबंधित अधिकारी ही उपस्थित हो।
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी सहित संबंधित अधिकारीगण एवं व्यापारीबंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form