Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में मानसून सक्रिय, पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार; 25 जुलाई तक यलो अलर्ट

वोीगेप92.jpg

रांची : झारखंड में मानसून सक्रिय है। ऐसे में रांची समेत झारखंड के मध्य भाग बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ के अलावा दक्षिणी भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा में आज भारी बारिश के अनुमान है। इस लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 24 जुलाई को दक्षिणी भाग के अलावा पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज के अलावा रांची व मध्य भाग में भारी बारिश की संभावना है। 25 जुलाई को भी उत्तर-पूर्वी भाग और दक्षिण-पूर्वी भाग के झारखंड के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे के अंतराल पर कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। 


51 फीसदी कम हुई बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि हाल के दो-तीन दिन में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे कोल्हान के लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। काफी समय से लोगों को इस बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 1 जून से 22 जुलाई के बीच झारखंड में आमतौर पर 414.9 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन, इस अवधि में मात्र 203.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश से 51 फीसदी कम है।



तीन दिनों के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे ज्यादा 38.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद खूंटी में 13 मिमी, धनबाद में 3 मिमी बारिश हुई है। बारिश की रफ्तार धीमी होने से पूर्वी सिंहभूम समेत अन्य क्षेत्र में धनरोपनी कम हुई है। मंगलवार को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 और 25 जुलाई को भी कोल्हान में भारी बारिश का अनुमान है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form