संपत्ति विवाद में भाई और भाभी को टांगी से काटा, खूंटी में डबल मर्डर से सनसनी

ीोलगबो2.jpg

खूंटी : रनिया थाना क्षेत्र के कोयनारा गांव से बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जमीन छिन जाने के शक में चचेरे भाई लुठो मल्हा ने सुखरा मल्हा और उसकी पत्नी बिरस्मनी मलहैन पर टांगी से हमला किया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने के दौरान मृतक की मां बुधनी मलहैन और मृतक का बेटा राजेंद्र मल्हा घायल हो गए। दोनों ने मौके से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शक ने ले ली जान

दरअसल लुठो को शक था कि सुकरा उसको मार कर उसकी जमीन हड़प लेगा। इस कारण उसने सुकरा के पूरे परिवार को खत्म करने का ठान लिया था। जीवित बचे सदस्यों ने बताया की लुठो के माथे पर खून सवार था। वो किसी भी हाल में सब को मार देना चाहता था। सुकरा और लुठो दोनों बिहार के बाहापुर में ईंट-भट्ठा पर साथ काम करते थे। 8 दिन पहले ही दोनों साथ लौटे थे। जिसके बाद लुठो ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम सुकरा बाजार गया था और मुर्गा लेकर घर लौटा। घर के आंगन में मुर्गा बन रहा था। इस दौरान घर के आंगन में ही घर के अन्य सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान लुठो आंगन में बांस लेकर घुसा और सुकरा पर हमला कर दिया। परिजनों ने बीच बचाव किया। तब वो वापस चला गया और टांगी लेकर लौटा और हमला कर दिया। जिससे सुकरा और बिरस्मनी की मौत हो गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form