1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया चढ़ी पुलिस के हत्थे, इसपर भी था 25 लाख का इनाम

arresying4.jpeg

रांची : 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि जया पर भी पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। मिली खबर के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारी जया को किसी गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। वहीं, कुछ विशवस्त सूत्रों ने जानकारी दी है कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला नक्सली जया को गिरफ्तार किया गया है। 

दूसरी ओर, जिले से लेकर मुख्यालय स्तर तक के आला अफसर इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। एक अन्य खबर के मुताबिक आइबी ने जया को गिरफ्तार किया है। पुलिस की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने जया पर 25 लाख का इनाम घोषित किया था। एक समय के बाद जया पर रखे गये इनाम को सरकार ने स्थगित कर दिया था। इन दिनों जया की गतिविधियां भी बहुत कम हो गयी थीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form