Jamshedpur: नीलडीह पार्क के पास नाला से मिला शव, क्षेत्र में सनसनी



जमशेदपुर:  टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह पार्क के पास नाला में रविवार दोपहर एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना टेल्को पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नाला से निकालने के प्रयास में जुट गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. जानकारी देते हुए टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना दी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को नाले से निकाला गया. शव देखकर प्रतीत होता है कि शव दो-तीन दिन पुराना है. चेहरा फूल गया है जिससे शव की पहचान करने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने बताया कि आस-पास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों की सूची मंगाकर मृतक की पहचान कराई जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form