- क्राइम मीटिंग में मौजूद पुलिस पदाधिकारी.
- एसएसपी-ग्रामीण एसपी ने की क्राइम मीटिंग
जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने एक-एक कर थानावार अपराध, लंबिंत कांड एवं पूरा हो चुके अनुसंधान की समीक्षा की. बैठक में मौजूद डीएसपी, निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाएं. खासकर नशे के कारोबार एवं नशा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें. इसके लिए उन्होंने सभी थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थान बदल-बदलकर वाहन जांच करने का निर्देश दिया. खासकर ड्रग पैडलर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा.
पोस्को एक्ट का अनुसंधान 60 दिनों में पूरा करने का निर्देश
समीक्षा के दौरान एसएसपी ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेफ्ट, एंटी स्नैचिंग, गृहभेदन एवं मादक द्रव्य तस्करी के खिलाफ टीम गठित की गई. उक्त टीम को अभियान चलाकर उपरोक्त गतिविधियों में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसी तरह सड़क दुर्घटना से संबंधित सभी घटना की प्रविष्टि दो दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. एसएसपी ने ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में वारंट, इश्तेहार व कुर्की का समय पर निष्पादन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. बैठक में मौजूद सभी थाना प्रभारियों को पोक्सो एक्ट से संबंधित मामलों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करने के लिए कहा गया.
