Jamshedpur: मानसून की झमाझम से जलमग्न हुए जमशेदपुर के निचले इलाके



  • बारिश के बाद बागबेड़ा के नीचले इलाके में जलमग्न घर.
  • बारिश के बाद बागबेड़ा के नीचले इलाके में जलमग्न घर.
  • स्लुइस गेट बंद रहने से बागबेड़ा के कई घरों में घुसा पानी

 जमशेदपुर: जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाके में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से कई क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. बागबेड़ा के निचले इलाके के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया. जिसके कारण कई घरों का सामान भीग गया. इसी तरह की स्थिति सोनारी आदर्श कॉलोनी, कदमा शास्त्रीनगर, भुइयांडीह सहित अन्य जगहों पर देखने को मिली. जल जमाव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं मुसलाधार वर्षा से कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में जगह-जगह पानी भर गया. जिसके कारण मरीजों एवं अटेंडरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. खासकर शिशु रोग विभाग के समीप और लांड्री में भी पानी घुस आया. जमशेदपुर में बीते चौबीस घंटे में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे.


जाम नालियों की खुली पोल

लंबे समय के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर में मुसलाधार वर्षा हुई. वर्षा होने से निकाय क्षेत्र की जाम नालियों की पोल खुल गई. सबसे भयावह स्थिति साकची हावड़ा ब्रिज के पास दिखी. सड़क के दोनों ओर से पानी बहकर ब्रिज के नीचे जमा हो गई. जिसके कारण लोगों को पानी में खड़े रहकर स्वयं को भींगने से बचाना पड़ा. वहां की नालियां भी उफान मार रही थी. जिसके कारण सड़क तालाब बन गया था. वहीं जुगसलाई क्षेत्र में नालियों का कचरा सड़कों पर आ गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form