जिला बरेली की तहसील आंवला के अलीगंज बिजली घर के अंतर्गत आने वाले पिपरिया फीडर क्षेत्र की बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारीयों की ग्राम राजपुर कलां में हुई बैठक


राजपुर कलां, अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर कलां की सरकारी बाजार में ग्राम वासियों एवं क्षेत्र के लोगों के साथ थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला, एसडीओ संजीव प्रभाकर एवं जेई साबिर खान ने बैठक की जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए चर्चा की गई लोगों ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को बिजली की समस्याओं से अवगत कराया इसके अलावा क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर बिजली की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए कहा 

क्षेत्र एवं गांव के लोगों ने दी थी रोड को जाम करने की चेतावनी

अधिकारियों के यहां पहुंचने के कारण एवं समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन देने की वजह से कल दिन शुक्रवार की सुबह को राजपुर कलां का रोड जाम करने का विचार सभी की सहमति से स्थगित कर दिया गया इसके साथ ही गांव वालों एवं समाजसेवी मोहित पोरवाल ने बताया क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याएं दूर ना होने पर बिजली विभाग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा


भारतीय किसान यूनियन भानू एवं
क्षेत्र के लोगों ने दी 132 पावर हाउस को बंद करवाकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी 


इससे पहले भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह भी दे चुके हैं बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी


 समाजसेवी मोहित पोरवाल एवं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यदि रविवार तक पिपरिया फीडर क्षेत्र की बिजली कटौती को दूर नहीं किया जाता है तो सोमवार को 132 पावर हाउस आंवला पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन भानु के साथ पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस बात को बिजली विभाग एवं क्षेत्र के सभी प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से संज्ञान में लेकर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की कृपा करे

बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी मोहित पोरवाल, गेदन सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेशचंद्र गुप्ता , व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीववर्मा आदि के साथ राजपुर कलां एवं आसपास के अन्य गांव के लोग मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form