समाजसेवी मोहित पोरवाल ने क्षेत्र के लोगों के साथ बिजली से संबंधित समस्याओं एवं बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन लालाराम के साथ हुए हादसे के लेकर पावर हाउस आंवला में किया धरना प्रदर्शन



राजपुर कला: पिपरिया फीडर क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर करवाने के लिए एवं प्राइवेट लाइनमैन लालाराम निवासी कैनी इंचौर झूनानगर के साथ हुए हादसे के मुआवजे को लेकर तथा घटना के जिम्मेदार संविदा कर्मी लाइनमैन माखनलाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पिपरिया फीडर क्षेत्र के लोगों ने समाजसेवी मोहित पोरवाल राजपुर कलां एवं किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में आंवला स्थित 132 पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया 

मौके पर जेई साबिर खान एवं आंवला के जेई मनोज यादव ने मौके पर पहुंचकर समाज सेवी मोहित पोरवाल एवं किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र से वार्ता करके आश्वासन दिया की लाइनमैन माखनलाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी तथा पिपरिया फीडर क्षेत्र की समस्याओं को 15 दिन के अंदर दूर कर दिया जाएगा

 इसके अलावा प्राइवेट लाइनमैन लालाराम के इलाज के लिए समुचित रूप से बिजली विभाग  के अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए कहा  समाज सेवी मोहित पोरवाल एवं भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी  ने समस्याओं से संबंधित शिकायत पत्र एवं ज्ञापन बिजली विभाग के अधिकारियों को सौंपकर चेतावनी दी यदि 15 दिन के अंदर क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो आने वाले समय में पावर हाउस को बंद कराकर रोड जाम किया जाएगा बताया गया की एक्सईएन विश्वास कुमार छुट्टी पर गए हुए थे उन्होंने मोहित पोरवाल को फोन करके समस्या को दूर करने के लिए आश्वासन दिया एवं स्वयं आकर मिलने की बात कही

धरना स्थल पर समाजसेवी मोहित पोरवाल के साथ उनके सहयोगी निशांत शर्मा , भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र, तहसील आंवला अध्यक्ष नत्थू लाल, मझगमां ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर, आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम, राजेंद्र कश्यप, रामभजन कश्यप, दुर्गा प्रसाद कश्यप, प्रकाश कश्यप, राम भजन कश्यप,सत्यवती, जमुना देवी आदि सहित सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form