कन्नौज: आईजी कानपुर रेंज ने किया तालग्राम थाने का निरीक्षण


बृजेश चतुर्वेदी, कन्नौज: पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र जोगेंद्र कुमार ने कल देर शाम थाना तालग्राम का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें थाना कार्यालय के अभिलेख चेक किये गये तथा थाना कार्यालय,शस्त्रागार ,हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने, विवेचनाओं के निस्तारण तथा माल निस्तारण के निर्देश दिये । 


थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र मे अपराधियों की जानकारी रखने व उनसे सम्बन्धित बीट दर्ज कराने, शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा टॉप-10 अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण एवं उन पर सतर्क निगरानी रखने तथा ''मिशन शक्ति'' अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन व आत्मनिर्भर बनने के लिये  जागरूक करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए व थाना तालग्राम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form