नाराज भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, जीजा को मारी गोली; मौत


firing_crime.jpg

नवादा :  बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी है। हॉरर किलिंग की यह वारदात गुरुवार देर रात जिले के काशीचक स्थित बौरी गांव में हुई। घटना में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान 33 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में की गई है। नाराज भाई ने जीजा के पेट और सीने में 2 गोलियां दागी हैं, इससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जान से मारने की दी थी धमकी
घटना को लेकर मृतक के भाई राहुल कुमार ने जानकारी दी कि रौशन गांव की एक लड़की के साथ प्यार करता था और दोनों ने 9 मई 2024 को आपसी सहमति के साथ शादी कर ली थी। इस प्रेम विवाह से नाराज लड़की के भाई माधव कुमार ने घर पर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसे लेकर काशीचक थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form