भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह राजनीति में कदम रखने वाली हैं। अभिनेत्री अब सिगिंग और एक्टिंग के साथ राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार आज वो करीब 3 बजे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराग पार्टी का दामन थामने वाली हैं। माना जा रहा है कि अक्षरा लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती है। हालांकि पार्टी ज्वाइन करने को लेकर अभिनेत्री की ओर से अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं गई है।
प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित
मिली जानकारी के अनुसार जनसुराग पार्टी ज्वाइन करने के फैसले से पहले अक्षरा ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि अक्षरा इस दौरान प्रशांत किशोर की सोच से काफी प्रभावित हुई। जिसके बाद उन्होंने उनकी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद पीके के सामने उन्होंने उनकी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। पीके ने भी बिना देरी किए उनके ऑफर को हां कर दिया। आज दोपहर 3 बजे पार्टी की ओर से एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। कहा जा रहा है इस दौरान भोजपुरी अभिनेत्री जन सुराग में अपनी एंट्री की घोषणा कर सकती हैं।
जनसुराग पार्टी नहीं अभियान- अक्षरा के पिता
अक्षरा के पिता विपीन सिंह ने एक इंटरव्यू में इस बात पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी अक्षरा जनसुराग पार्टी ज्वाइन करने वाली है। विपीन सिंह ने कहा था कि जनसुराग पार्टी नहीं अभियान है। जो देश और बिहार में कुछ करने जज्बा प्रदान करता है। मेरी बेटी ने इच्छा जाहिर की तो हमने भी हां कर दिया। अब हमारी बेटी इस अभियान में जुड़ी है तो मेरा पूरा परिवार उनके साथ है। जानकारी हो कि जनसुराग पार्टी के संयोजक चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर है जो इन दिनों काफी एक्टिव है। वह गांव-गांव घूमकर बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी के विरोध में खुलकर बोलते हैं।
