CM हेमंत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष नवाया शीश, प्रकाश उत्सव व कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं


रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और सिख समुदाय को प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने राज्य की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कहा कि प्रकाश उत्सव उनके जीवन में खासा महत्व रखता है। बता दें कि सीएम हेमंत पर्व के मौके पर गुरु नानक स्कूल, रांची में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी के साथ उन्होंने देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।


हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है। आज के दिन को कार्तिक पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। कहा, वैसे तो मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है। लेकिन आज का दिन हम सभी के लिए काफी विशेष दिन है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुग्रंथ साहिब के स्थापना स्थल पर मुझे मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं, बल्कि आप सभी को सुनने का दिन है। 


प्रकाश उत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वार्ड संख्या 23/24 के अंतर्गत कडरू एवं हिंदपीढ़ी मुख्य मार्ग के बीच पुलि निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, वित्त प्रधान त्रिलोचन सिंह, गुरु नानक स्कूल के सचिव परमजीत सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, बटर सिंह, अमरजीत सिंह,  जयदीप चड्ढा, ऋषि छाबड़ा एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form