जमशेदपुर : गोलमुरी केबुल टाउन स्थित निर्माणाधीन स्वामी लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर में 24 घंटे के अष्टयाम पुजा का मंगलवार को हवन पुजन एवं आरती के बाद समापन हो गया.
सोमवार सुबह 11 बजे से पुजा प्रारंभ हुई थी, जिसमें 24 घंटे तक हरेराम हरिकृष्णा का अष्टयाम हुआ. अष्टयाम पूजा के उपरांत भगवान विष्णु के 11 हजार मंत्रो के साथ हवन हुआ एवं ग्यारह आरती गायी गई. पुरे विधि-विधान के साथ पुरोहित विनोद पांडेय, धंजी पांडेय सहित ने पुजन कार्य संपन्न कराया. अष्टयाम पुजा में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सहित अन्य गणमान्य शामिल हुए. इस अवसर पर आज मंदिर परिसर में महाभोग का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर भोग ग्रहण किया.
