चाईबासा : नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम, एक IED बरामद



चाईबासा  : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. मंगलवार को सुरक्षाबलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से एक आईईडी बरामद किया है. आईईडी सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों ने प्लांट किये थे. आईईडी को सुरक्षा दृष्टिकोण से उसी स्थान पर डिफ्यूज कर दिया गया.

 सक्रिय प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसे लेकर दस अक्टूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईटा, छोटा कुईटा, मारादिरी मेरालगडा, हाथीगुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form