
सिवान : बिहार के सिवान में एक विचित्र पक्षी मिला है। इस पक्षी के मिलने से क्षेत्र में सिर्फ इसकी ही चर्चा है। यह विचित्र पक्षी बिहार-यूपी बॉर्डर इलाके में गुठनी थाना क्षेत्र में विसवार गांव में मिला है। लोग पक्षी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस पक्षी की आवाज सांप जैसी है और चेहरा उल्लू जैसा। कुछ लोगों का कहना है कि यह रामायण के जटायु की तरह है। पक्षी को दूर-दूरे से देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि विसवार गांव निवासी मनन सिंह के घर का एक कमरा बहुत दिनों से बंद था। जब वह कमरा खोलने के लिए गए तो कई सांप के फूंफकारने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने सांप पकड़ने वाले को बुलाया।
एक साथ सांपों के फुफकारने की आवाज आ रही थी
जब लोगों को पता चला कि कमरे से एक साथ कई सांपों के फुंफकारने की आवाज आ रही है तो लोग सांप को देखने पहुंच गये। लोगों की भीड़ जुट गई। सांप पकड़ने वाला जब कमरे में गया तो देखा अद्भुत प्रजाति के उल्लू हैं। अजीब तरह की उल्लू को देखकर सांप पकड़ने वाले बाबा भी डर गये। इसके बाद लोग हल्ला करने लगे कि जटायु आ गया है। जटायु जैसे दिखने वाले उल्लू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।