
रांची : गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कारवाई कर रही है. इस दौरान कई साइबर अपराधियों पर पुलिस ने कारवाई की है. इस क्रम में एक बार फिर से गिरिडीह में पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कारवाई की है. पुलिस ने 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से 27 मोबाइल फोन, 50 सिम कार्ड, आठ एटीएम कार्ड, चार बाइक, दो कार और 1.38 लाख नगद बरामद हुए हैं.
एसपी दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिसके बाद सूचना के आधार पर तुरंत कारवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. सीआईडी के बनाए प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए पुलिस की टीम इन अपराधियों पर कारवाई कर रही है. ये पोर्टल पुलिस के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है. गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष राय, इकराम अंसारी, रियाज अंसारी, जावेद अंसारी, शेख गुड्डू विकास मंडल, मनोहर मंडल, अजय मंडल, अजनबी मंडल, मेराजुद्दीन अंसारी, शराफत अंसारी, भीखलाल मंडल, सुरेंद्र मंडल, कृष्णा मंडल, ओमप्रकाश मंडल, दीपू कुमार साव, प्रदीप मंडल, सुमन कुमार शर्मा और डब्लू कुमार तुरी शामिल हैं. ये लोग गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप आदि का लिंक भेजकर इंस्टॉल करवा कर ठगी करते थे. इसके अलावा भी कई अन्य तरीकों से ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे.