'नए साल' 2024 के जश्न की खास तैयारी में जुटी राजधानी, जानें होटल से लेकर क्लब, रेस्टोरेंट में किया जा कैसा है इंतजाम

'नए साल' 2024 के जश्न की खास तैयारी में जुटी राजधानी, जानें होटल से लेकर क्लब, रेस्टोरेंट में किया जा कैसा है इंतजाम

रांची: कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. न्यू ईयर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहता है. साल भर की मेहनत और सबर के बाद न्यू ईयर ही एक ऐसा मौका होता है जब लोग दोस्त और परिवार के साथ मिलकर जश्न मानाने के मूड में होते हैं. लोग नए साल की पूर्वसंध्या नाचने, खाने, पीने और आतिशबाजी देखने या जलाने के साथ मानते हैं. लोग आमतौर पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए होटल, किसी रिसोर्ट या क्लब में पहुंचते हैं. 

 वहीं न्यू ईयर को लेकर होटल और रिसोर्ट में भी विशेष तैयारी की जाती है. यहां तरह-तरह के इवेंट और प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है. राजधानी रांची के होटलों में भी नए साल को लेकर तयारी शुरू कर दी गयी है. 

 

60-70 प्रतिशत होटलों में फुल हो चुकी बुकिंग  

शहर के होटल, रेस्टोरेंट, पब-बार 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए म्यूजिक, लाइट और लजीज फूड की तैयारी में जुटे हैं. होटलों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. इससे लेकर लोगों को 10 से 15 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है. इसकी वजह से राजधानी के 60-70 प्रतिशत होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं रांची के कुछ होटल व रिसोर्ट्स के बारे में जहां आप भी अपने दोस्त या परिवार वालों के साथ जाकर न्यू ईयर 2024 का जमकर लुफ्त उठा सकते हैं.

 

पतरातू वैली अपनी प्राकृतिक नजारों के कारण पूरी दुनिया में शुमार

होटल, क्लब के अलावा पतरातू वैली अपनी प्राकृतिक नजारों के कारण पूरी दुनिया में शुमार है. अब देश ही नहीं परदेश के पर्यटक भी इस मोरम नज़ारे का लुफ्त उठाने यहां पहुंचते हैं. यह झारखंड के लिए एक बेहतर टूरिज्‍म स्‍पॉट के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है. झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग ने पतरातू लेक रिज़ॉर्ट का निर्माण किया है. 

पतरातू लेक रिजॉर्ट और पतरातू वैली रिजॉर्ट शहर की भीड़-भाड़ और कोलाहन से दूर ऐसे पर्यटन स्थल हैं. जहां बच्चे, बुजुर्ग, और युवा यानी हर उम्र के लोग रोमांच और खुशी का अनुभव कर सकते हैं. नए साल के मौके पर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां आ कर नए साल का धूम-धाम से स्वागत कर सकते हैं.  

 

रेडिसन ब्लू में इस बार क्या है खास

रेडिसन ब्लू एक फाइव स्टार होटल है. यह रांची के कडरू रोड पर स्थित है. शहर में कोई जश्न हो और यहां किसी कार्यक्रम का आयोजन न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. यह अपने कस्टमर के लिए हर साल न्यू ईयर इवेंट करता है. शहर के बीचो बीच होने के कारण लोग यहां आसानी से पहुंच सकते हैं, यही वजह है कि नए साल के स्वागत के लिए यह एक बेहतर विकल्प है. यहां आने वालों को नि:शुल्‍क वाई-फाई, फ्लैट स्‍क्रीन टीवी और मिनीबार की सुविधा दी जाती है. क्लब स्तर के कमरों में एक निजी लाउंज का उपयोग उपलब्ध है. इस साल भी यहां न्यू ईयर पार्टी का शानदार कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए आपको प्रवेश शुल्क देना होगा. 

 

इसके अलावे कांके रिसोर्ट रांची के नगरी इलाके में स्थित है. यहां हर बार नए साल के मौके पर किसी न किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. भारी संख्या में लोग अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ यहां  पहुंचते हैं, और इवेंट एन्जॉय करते है. इस साल भी कांके रिज़ॉर्ट, रांची नए साल 2023 के मौके पर पूर्व संध्या कार्यकरण का आयोजन कर रहा है. यह शाम डीजे, डांस, खाने-पीने से भरा-पूरा होगा. जो आपके लिए यादगार होगा. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form