ईडी ने CM हेमंत को भेजा आखिरी समन, दो दिनों में बताएं पूछताछ के लिए तिथि, समय और जगह

ईडी ने CM हेमंत को भेजा आखिरी समन, कहा- दो दिनों में बताएं पूछताछ के लिए तिथि, समय और जगह

रांची:  ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सातवां बार समन भेजा है. जांच एजेंसी ने समन में लिखा है कि आपको पीएमएल की धारा 50 के तहत बयान दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया जा रहा है. वे खुद तिथि, समय और जगह बताये. उनके बताये गए स्थान और समय पर ईडी के अधिकारी आकर उनसे पूछताछ करेंगे. इसके लिए हेमेत सोरेन को कार्यालय में लिखित जानकारी देने को कहा गया है. यह जगह दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त होनी चाहिये. 

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के एक जमीन घोटाले में सातवीं बार समन भेजा है. इसके पहले ईडी की ओर से छह बार समन जारी किए गए थे और उन्हें एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था. उन्हें 14 अगस्त 2023 को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इसके बाद 24 अगस्त, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 4 अक्टूबर और 12 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया था. लेकिन सीएम ईडी के इस बुलावे पर भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form