जमशेदपुर: जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से द्वितीय निःशुल्क कंबल वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें लगभग पांच हजार जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं नास्ता का वितरण किया गया।
वहीं 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया। शिविर की शुरुआत उनकी धर्मपत्नी विमला देवी सिंह समेत परिजनों ने स्व आरबी सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर की।
शिविर का आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक सह स्वर्गीय आरबी सिंह के सुपुत्र शिवजी सिंह (गुड्डू) एवं श्याम सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके सफल आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
