परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में स्मृति पर्व पर लगा आनंद मेला



जमशेदपुर : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की ओर से स्मृति पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मंदिर परिसर में स्कूली बच्चों के बीच बाल उन्नयन प्रतियोगिता के तहत चित्रांकन, रंगोली, निबंध, भाषण, भजन, क्विज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

 इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और इसमें भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, जिसमें सैकड़ों बच्चे शरीक हुए. ये प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलीं.

कार्यक्रम के दौरान महिला शाखा की अध्यक्ष के नेतृत्व में आनंद मेले का भी आयोजन हुआ. इसमें चाउमीन, गोलगप्पा, पापड़ी, दही बड़ा, चंद्रकांता मिठाई, गुझिया, पीठा आदि के स्टॉल लगाए गए थे. इन व्यंजनों का बच्चों और उनके अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया. 

सरयू राय ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिये बच्चों को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है, जिसके जरिये वे अपनी प्रतिभाओं को और निखार सके. वहीं महिलाएं घर से व्यंजन बना कर लाएंगी और उनकी बिक्री से होने वाली आमदनी मंदिर समिति को जायेगी. यह एक सार्थक प्रयास है. अगर ऐसा सभी मंदिर करे तो शहर का कायाकल्प हो जाएगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form