सरायकेला: सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर रविवार को विधायक दशरथ गागराई को एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में विधायक के समक्ष बिहार के तर्ज पर वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा देने के संबंध में मांग रखते हुए उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की गई।
ताकि उनकी मांगों को पूरा किया जा सके। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांग उचित है और उनकी मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के विजय लेंका, गदाधर महतो, रुद्राप्रताप महतो, मनोज कुमार महतो, सुरेश चंद्र महतो, भोलानाथ गोप आदि उपस्थित रहे।
