कन्नौज: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में क्रिसमस पर्व के अवसर पर जन मानस को पर्व से संबंधित खाद्य केक, पेस्ट्री इत्यादि को उपलब्ध कराने के उददेश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
जिसमें बड़ा बाजार कन्नौज स्थित लिम्बस बेकरी का निरीक्षण किया गया और गुणवत्ता के संदेह पर पेस्ट्री का एक नमूना संग्रहीत किया गया। साथ ही हाजी नगर कन्नौज स्थित केक निर्माण परिसर का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर केक के दो नमूने संग्रहीत किए गए। कुल 03 नमूने संग्रहीत किए गए व जॉच के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किए गए है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् तदानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
इसके अतिरिक्त बिकने वाले अपमिश्रित केक एवं पेस्ट्रीज आदि की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम की दृष्टि से जनपद केविभिन्न छेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया गया एवं गुरसहायगंज में बालाजी बैकरी से केक का नमूना संकलित कर जांच हेतु भेज दिया गया, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जांच टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त(खाद्य)-2 द्वारा किया गया ,टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्व श्री संजीव कश्यप, अनिल कुमार राठौर, सर्वेश कुमार उपस्थित रहे।
