कन्नौज: 14 से 22 जनवरी तक जिले के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन कराने के निर्देश


कन्नौज(बृजेश चतुर्वेदी): प्रभारी जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आर0 एन0 सिंह ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद के समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिर एवं बाल्मीकि मंदिरों में राम कथा, रामायण पाठ, भजन/कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने के संबंध मे बैठक की। 

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर  14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिर एवं बाल्मीकि मंदिरों में राम कथा, रामायण पाठ, भजन/कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जायेगें। इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्जवलन/ दीपदान के साथ-साथ राम कथा प्रवचन, अनवरत रामायण/रामचरित मानस का पाठ/सुन्दरकाण्ड कार्यक्रम किये जाये। 


उन्होंने कहा कि नगर निकायों में नगर संकीर्तनों का आयोजन किया जाये, जिसमें स्थानीय भजन कीर्तन मण्डलियों को सम्मिलित करते हुये राम मंदिर रथ एंव कलश यात्रा भी निकाली जाये। उन्होनें कहा कि जनपद के बाल्मीकि मंदिर, श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर, अथवा रामायण से संबंधित अन्य मंदिर का पूरा पता, फोटो, जीपीएस लोकेशन सहित, मंदिर प्रबंधक का नम्बर उपलब्ध कराया जाए। 
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मकर संक्राति से 22 जनवरी 2024 तक राम मंदिर, हनुमान मंदिर एवं बाल्मीकि मंदिरों में दीप प्रज्जवलन के साथ भव्य कार्यक्रम किये जाये। कहा कि जनपद में मंदिरों का चयन पूर्व में ही कर लिया जाये एवं कार्यक्रम का प्रभावी अनुश्रवण नोडल एंव सहायक नोडल अधिकारी चयनित कर कार्यक्रम सुनिश्चित करायेगें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form