कन्नौज: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर





कन्नौज (बृजेश चतुर्वेदी): यातायात प्रभारी आफाक खान द्वारा आशा पब्लिक स्कूल तिर्वा रोड में स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम शुक्ला के सहयोग से द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पैदल चलने वाले किस तरह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, कुछ बच्चे सड़क क्रास करते हुए, दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। 

ग्रीन क्रॉस कोड की बहुत अच्छी जानकारी दी गई।रोड हिप्नोसिस के कारण जो दुर्घटनाएं होती हैं, उनसे बचने के उपाय और इयर फोन, हैंड्स फ्री एवं इयरबड्स के प्रयोग से बचने के लिए, प्रेरित किया गया। प्रभारी द्वारा बताया गया कि हमारे देश में वर्ष 2022 में 4 लाख 61 हजार सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 168000 लोगों की जान चली गई है। आंकड़े बताते हैं कि हमारे देश में प्रतिदिन 31 स्कूली बच्चों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो जाती है। जिस कारण आकलन के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सिर्फ एक ही उपाय है और वह है, यातायात जागरूकता। कहा कि लोगों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं है, जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही है। 

प्रभारी द्वारा बताया गया कि अधिकतर वाहन चालकों को यातायात सड़क चिन्हों (रोड साइन)के बारे में जानकारी नहीं होती है। यदि जानकारी हो, तो बहुत सी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात सड़क चिन्हों के बारे में बहुत ही रोचक जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा तालियां बजाते हुए धन्यवाद दिया गया। अंत में प्रधानाचार्या पूनम शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं के सामने कहा  कि ट्रैफिक रूल्स की इतनी महत्वपूर्ण जानकारी यातायात प्रभारी द्वारा दी गई है। इसका पालन करते हुए दूसरों तक यह जानकारी पहुंचानी आवश्यक है। सभी टीचिंग स्टाफ द्वारा और छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात पुलिस टीम की सराहना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form