कन्नौज। निःशुल्क विधिक सहायता के लिये नामित लीगल एण्ड डिफेन्स कांउसिल के कामो की समीक्षा



कन्नौज: आज जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज द्वारा गठित मॉनिटरिंग एवं मेनटारिंग समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष लोकेश वरूण अपर जिला जज प्रथम, कन्नौज की अध्यक्षता में मीटिंग हाल में आहूत की गयी। बैठक में समिति के सदस्यगण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लवली जायसवाल एवं एम०पी० चौहान, सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल उपस्थित रहे। बैठक में एल०ए०डी०सी० की ओर से बीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल  श्वेतॉक अरुण द्वारा दिसम्बर 2023 का कार्य विवरण समिति के समक्ष पेश किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि वर्तमान में 198 विचाराधीन बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदत्त की जा रही है तथा पैनल अधिवक्ताओं द्वारा भी समिति के समक्ष अपना अपना कार्य विवरण प्रस्तुत किया गया तथा कार्य करने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी एल०ए०डी०सी० एवं पैनल अधिवक्तागण को निर्देशित किया गया कि उनको प्रदत्त वादों में विधि पूर्वक पैरवी करे एवं जो भी प्रार्थना पत्र अथवा वाद उनको प्राप्त कराये जाते है उन मामलों से सम्बन्धित व्यक्यिों / पक्षकारों से तत्काल वार्ता कर सम्बन्धित न्यायालयों में तिथिवार पैरवी तथा उन प्रार्थना पत्र एवं वादों में क्या कार्यवाही हुयी है, की रिपोर्ट प्रतिदिन समिति के समक्ष रखे जाने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रदत्त करना सुनिश्चित करे। किसी भी मामले में अनावश्यक स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत न करे तथा विचाराधीन बंदियों के मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु विधिनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित किया करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form