आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बने मंगल सुरेन




नोवामुंडी : आजसू पार्टी का जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत बालिझरण दुर्गा पंडाल में नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष शनि लोहार एवं सारंडा प्रखंड अध्यक्ष वीरू सोनार के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में नोवामुंडी प्रखंड कमिटी एवं सारंडा प्रखंड कमिटी द्वारा जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा केंद्रीय सचिव नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन और स्वागत किया. बैठक में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर केंद्रीय सचिव मंगल सुरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इसमें निर्णय लिया गया कि जनवरी माह में सारंडा क्षेत्र के बंद पड़े लौह अयस्क खदानों को खुलवाने हेतु प्रखंड कमिटी नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी. जनवरी के अंतिम सप्ताह में सभी प्रखंडों में ग्राम प्रमुख सम्मेलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form