आदित्यपुर : राज्यभर में ब्राउन शुगर के आदित्यपुर का मुस्लिम बस्ती मशहूर हो गया है. यहां दूर दूर से नशे के शिकार युवक युवतियां ब्राउन शुगर की खेप लेने आते हैं.
सोमवार की शाम एक कार से रांची से ब्राउन शुगर खरीदने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती आये 3 युवकों को आदित्यपुर पुलिस ने सूचना पाकर गिरफ्तार किया है.
तीनों युवकों के पास से कार समेत 40 पुड़िया ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी युवकों में रांची सिसई के अमनदीप बाड़ा, करमटोली के प्रीतम उरांव और हेहल के प्रवीण तिग्गा शामिल हैं.
इनके पास से ब्लू रंग की बलेनो कार जे एच 05 बीटी 6360 भी पुलिस ने जब्त किया है.
