जमशेदपुर : मानगो डबल मर्डर मामले में सोमवार को पुलिस ने फरार आरोपियों के घर छापेमारी की. इस दौरान डीएसपी हेड क्वार्टर 1 वीरेंद्र राम, केस के अनुसंधानकर्ता अनुज कुमार और कपाली ओपी प्रभारी संदीप समेत शास्त्रबल मौजूद रहे.
टीम ने मामले में फरार चल रहे आरोपी मोइन अंसारी के कपाली स्थित आवास में छापेमारी की. हालांकि मोइन के घर पर महिलाओं के अलावा कोई मौजूद नहीं थी.
पुलिस ने मोईन के घर से एक बाइक जब्त की है. पुलिस को शक है कि उक्त बाइक चोरी की हो सकती है. पुलिस ने जांच के लिए बाइक को जब्त किया है. मोइन अंसारी को चौड़ा राजू का करीबी माना जाता है और यही वजह है कि जमशेदपुर पुलिस ने यहां दबिश दी है.
