एशियन किड्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, 11 देशों के 91 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

चैंपियनशिप  में भाग लेते प्रतिभागी

जमशेदपुर :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय एशियन किड्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को इसका शुभारम्भ हुआ. इस चैंपियनशिप में कुल 11 देशों के 91 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है, जिसमें से 31 प्रतिभागी भारत से हैं. वहीं, 18 प्रतिभागी जमशेदपुर के हैं. जिन देशों के प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, उनमें थाइलैंड के 10, साउथ कोरिया के 11, मलेशिया के 1, सिंगापुर के 9, कजाकिस्तान के 17, इरान के 7, इंडोनेशिया के 1, बांग्लादेश के 2, श्रीलंका के 1, नेपाल के 1 और भारत के 31 प्रतिभागी शामिल हैं.


इसमें 10 से 13 साल के प्रतिभागी हिस्सा लें रहे है. प्रतिभागियों को 10-11 वर्ष के आयु वर्ग में यूथ डी और 12-13 वर्ष के आयु वर्ग में यूथ सी के दो समूहों में विभाजित किया गया है. कार्यक्रम में एथलीट लीड, स्पीड, बोल्डरिंग और कंबाइंड श्रेणी की तीन श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे. बता दें कि चैम्पियनशिप का पहला चरण 2022 में आयोजित किया गया था जिसमें 10 देशों के 84 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीते थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form