झारखंड में 456 करोड़ निवेश करेगी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड



जमशेदपुर :  वरुण बेवरेजेज लिमिटेड कंपनी राज्य में 456 करोड़ रुपये की निवेश करेगी. यह जानकारी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड कंपनी के एच आर अधिकारी बसंत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कंपनी राज्य के रामगढ़ के पतरातू में नया प्लांट स्थापित करेगी. जहां पेप्सी, सेवेन अप, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, ट्रापिकाना फ्रूट जूस, एक्वाफिना पानी आदि का उत्पादन होगा.

साथ ही मिल्क बेस्ड ड्रिंक, वैल्यु एडेड डेयरी प्रोडक्ट एवं ड्रिंक के लिए बोतल का उत्पादन भी करेगी. इसके साथ ही कम्पनी 4 मेगावाट सोलर पावर एनर्जी जनरेट कर आस-पास क्षेत्र में पावर भी सप्लाई करेगी. इस पूंजी निवेश से शुरुआती चरण में कंपनी आसपास के क्षेत्र के 600 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार का सृजन करेगी. इसके लिए झारखण्ड सरकार एवं पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच रविवार को एमओयू सम्पन्न हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form