चाईबासा : चारपहिया वाहन के धक्के से चन्द्रमोहन गंभीर रुप से घायल



किरीबुरु :  बैंक मोड़ क्षेत्र स्थित हिल्टॉप जाने वाली मार्ग पर टायर दुकान के सामने चारपहिया वाहन ने पैदल जा रहे चन्द्रमोहन भंज (43 वर्ष) न्यू कैंप निवासी को धक्का मार दिया. इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. यह घटना 25 दिसम्बर की रात लगभग 8 बजे की है. कार के धक्के से चन्द्रमोहन सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया.

तत्काल स्थानीय लोगों ने उसे सेल अस्पताल किरीबुरु में भर्ती कराया. चन्द्रमोहन के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आयी हैं. चन्द्रमोहन ने बताया कि वह मंदिर तालाब से श्राद्ध से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेकर पैदल अपने घर जा रहा था. तभी नशे की हालत में धुत कुछ लोग वाहन को टेढ़ा-मेढ़ा चलाते हुये उसे पीछे से टक्कर मार फरार हो गये. बताया जा रहा है कि जिस वाहन ने उसे धक्का मारा वह हिल्टॉप का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form