जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी और अंजुमन इस्लामिया ने लगाया नेत्र जांच शिविर



जमशेदपुर :आजाद समाज पार्टी और अंजुमन इस्लामिया की तरफ से मंगलवार को ”मकतब अल तकवा” में फ्री आई चेकअप कैम्प आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के जिला संगठन सचिव मोहम्मद शोएब मौजूद थे. 

बता दें कि आजाद समाज पार्टी और अंजुमन इस्लामिया नियमित रूप से इस तरह के मुफ्त कैम्प आयोजित करते आ रही हैं. इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया के सदर शाहिद रजा ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने 24 लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराया था. 

इस कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के कोषाध्यक्ष दिलशाद, उपाध्यक्ष शमीम अक्रम, युवा जिला प्रमुख मजहर खान के अलावा, युवा कोषाध्यक्ष वसीम अक्रम और युवा महासचिव जिब्रान सिद्दीक के साथ इम्तियाज खान, अंजुमन इस्लामिया के फ़रीद आलम और एहसान खान मौजूद थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form