जमशेदपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौत; 16 मार्च को होनी थी बेटी की शादी



जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित मुखियाडांगा के समीप मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया. इस घटना में बालीगुमा सुकना बस्ती निवासी विजय बहादुर यादव की पत्नी ज्ञानता देवी (52) की मौत हो गई. उन्हें आनन-फानन में तत्काल टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. यह दुर्घटना तब हुई जब ज्ञानता देवी अपने पति की एनएच 33 स्थित दुकान जा रही थीं, तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

घटना के समय उनके साथ बेटी भी मौजूद थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई. सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. दो दिन पूर्व ही ज्ञानता देवी की बेटी की शादी तय हुई थी. 16 मार्च को विवाह का समारोह था. जिसकी तैयारी परिवार वाले जोर-शोर से कर रहे थे. ज्ञानता देवी की चार बेटी व एक बेटा है. इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form