
रांची : रांची के पान मसाला कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर IT की टीम छापेमारी करने पहुंची है। खबर लिखने तक छापेमारी जारी है। IT की टीम जय सिंघानिया के रांची के अपर बाजार स्थित दफ्तर में दस्तावेजों को खंगाल रही है। टीम दो वाहनों पर सिंघानिया के ठिकाने पर पहुंची है। सूचना है कि IT की टीम सिंघानिया के रांची और अपर बाजार स्थित अन्य ठिकानों का पता जानने की कोशिश कर रही है। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को सिंघानिया के अपर बाजार के दफ्तर में जाने से रोका जा रहा है।
गौरतलब है कि सिंघानिया का पान मसाला का कारोबार सिर्फ रांची शहर में नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में फैला हुआ है। उनका परिवार सालों से पान मसाला के कारोबार में है। कयास लगाये जा रहे हैं कि सिंघानिया के अन्य ठिकानों तक भी IT की टीम जल्दी ही पहुंचने वाली है। धीरज साहू के ठिकानों पर IT की रेड के बाद पान मसाला कारोबारी के यहां छापेमारी से राजधानी रांची के व्यवसायियों के बीच खलबली मची हुई है। बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से IT की टीम ने 353 करोड़ करोड़ रुपये कैश जब्त किये हैं।