जमशेदपुर : 28 को कोल्हान स्तरीय कोर कमेटी गठित करेगी बिरसा सेना



जमशेदपुर :बिरसानगर स्थित बिरसा सेवा दल के कार्यालय में शुक्रवार को बिरसा सेना की एक अहम बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने की. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा उपस्थित थे. 

बैठक में निर्णय लिया गया कि बिरसा सेना पिछले पांच वर्षों से आदिवासी मूलनिवासी के हितों की लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ती आ रही है. इस लड़ाई को कोल्हान में मजबूती देने के लिए कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कोर कमेटी का गठन 28 दिसंबर को किया जाएगा. 

इस बैठक में मुख्य रूप से बिरसा सेना के संस्थापक बलराम कर्मकार, बिरसा सेना के केन्द्रीय महासचिव दीपक भूमिज, केन्द्रीय उपाध्यक्ष बिकास हेम्ब्रम, अमर सिंह सरदार, विशाल रविदास, केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष साम्रोम सामड, मीडिया प्रभारी हेमंत नाग, दिवाकर सोरेन, जितेन एवं बिरसा सेवा दल के सदस्य उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form