जमशेदपुर : रेलवे द्वारा जुगसलाई रेलवे अंडर ब्रिज की सड़क का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू कर दिया गया. इस सड़क में एक फीट मोटी कंक्रीट की ढलाई की जा रही है, ताकि पानी जमा न हो पाए. इधर, रेलवे अंडर ब्रिज में हो रहे कार्य का निरीक्षण करने नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य लोग पहुंचे और ठेकेदार राणा सिंह से निर्माण संबंधित जानकारी प्राप्त की. उन्होंने ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया.
सरदार शैलेंद्र सिंह ने डीआरएम अरुण जे राठौड़ के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब स्टेशन रोड की सड़क चौड़ी होगी और यह सड़क डबल लेन बन जाएगी. इसके लिए भी संघर्ष जारी रहेगा. बता दें कि 8 नवंबर को सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर में मंडल रेल प्रबंधक अरुण जे राठौर से भेंट कर अंडर ब्रिज की सड़क मरम्मत की मांग की थी.
