Jamshedpur: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल



जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जमशेदपुर घुमने आ रहे दो लोगों की एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि इस घटना में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. मृतकों में कोलकाता के दमदम निवासी 40 वर्षीय वजीर और 65 वर्षीय दिलिप रॉय शामिल है जबकि घायलों में जहेरुल हक (43), शफीक मल्ला (35) और मुजीबुर रहमान शामिल है. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम लाया गया था जहां से शफीक और मुजीबुर को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना के प्रत्यक्षदर्शी मो नाजीर ने बताया कि वे गालूडीह से चांडिल की ओर जा रहे थे. इसी बीच एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच 33 पर अचानक एक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर तीन चार बार पलटने के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी. उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form