साइकिल चलाकर 9 महीने में कर्नाटक से झारखंड पहुंचे डॉ. आशुतोष, जानें वजह

BOKARO.jpg

रांची : डॉ आशुतोष साइकिल चलाकर कर्नाटक से झारखंड, बोकारो पहुंचे हैं। इस यात्रा में उनको 9 महीने का समय लगा है। डॉ. आशुतोष बोकारो के नया मोड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे इस यात्रा के जरिये लोगों की मानसिकता और राजनीतिक व सामाजिक समझ से परिचित होना चाहते हैं। डॉ. आशुतोष ने बताया कि उनकी यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। वे यहां के बाद बंगाल, फिर गुजरात और राजस्थान भी जायेंगे। उनका लक्ष्य साइकिल से 35 हजार किलोमीटर की यात्रा करना है। कोशिश होगी कि इस दौरान वे अधिक से लोगों से मिलें और अधिक से अधिक राज्यों से गुजरें। 


डॉ. आशुतोष की आयु 31 साल है। उन्होंने बॉयोकेमेस्ट्री में पीएचडी किया है। साथ ही उनकी रुचि मनोविज्ञान में भी है। डॉ. आशुतोष ने कहा कि उनकी लिखी किताबों में मनोविज्ञान के खास पहलू दिखेंगे। उनकी दोनों पुस्तकें इस बात का पड़ताल होंगी कि भारत जैसे विविध धर्म और संस्कृतियों के बीच यहां सामाजिक एकता और सौहार्द के क्या मानवीय पहलू हो सकते हैं। जिसका परचय ये देश युगों-युगों से दे रहा है।     

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form