Jamshedpur : स्थायीकरण एवं वार्ड एम्पलाइज के मुद्दे पर विचार करने के लिए वरीय पदाधिकारियों ने मांगा समय



जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक बुधवार को यूनियन कार्यालय में हुई. बताया गया है कि जमशेदपुर प्लांट के अस्थाई के स्थायीकरण एवं वार्ड एम्पलाइज के विषय पर अपने पक्ष रखने के लिए यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह कंपनी के अधिकारियों से मिलने पुणे गए थे. वहां पदाधिकारीगण के साथ हुई बातचीत को साझा करने एवं वर्तमान स्थिति से सबको अवगत कराने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी. बैठक में महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि वहां पर टाटा मोटर्स के सीएचआरओ सीताराम कंडी, विशाल बादशाह एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक हुई.

प्रबंधन के वरिया पदाधिकारियों के समक्ष यूनियन की ओर से विस्तार पूर्वक यहां की स्थिति, यहां की परंपरा और यहां के मजदूरों का कंपनी के प्रति लगाव आदि विषयों को समझाते हुए यह मांग की है कि अस्थाई का स्थायीकरण किया जाए. किंतु स्थानांतरण की जो बात हो रही है वैसा न हो. स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए. वार्ड एम्पलाई सिस्टम भी पूर्व की भांति जारी रहे. इन बातों को गंभीरता से वरीय पदाधिकारी के पास रखा गया है.

यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि महामंत्री ने विस्तारपूर्वक बातों को रखा है और हम लोगों को पॉजिटिव सोचना चाहिए. वरीय प्रबंधन के लोगों ने तीन-चार दिन का समय लिया है. उन्होंने आपस में विचार कर जमशेदपुर के प्रबंधन से बातचीत कर जो भी उचित होगा वैसा कदम उठाने की बात कही है. सूचना यहां के प्लांट हेड और वरीय पदाधिकारी के माध्यम से यूनियन तक पहुंचाने की बात हुई है. यूनियन कि ओर आशा जताई गई है कि जल्द ही इस पर प्रबंधन की ओर से बातचीत के लिए बुलाया जाएगा. यह जानकारी यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने दी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form