जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा पुल के पास एक गैस टैंकर और ट्रेलर आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक वाहन में ही फंस गए.
स्थानीय लोगों की मदद से चालकों को वाहनों से निकालकर इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
घटना गैस टैंकर से होने की वजह से मौके पर दमकल को भी बुला लिया गया है. गैस टैंकर भरी हुई बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गैस टैंकर घाटशिला से डिमना की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर नंबर डिमना से घाटशिला की ओर जा रही थी. टैंकर ने पहले एक मिनी ट्रक को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई. घटना के बाद से हाइवे पर आवागमन को रोक दिया गया जिससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया है.
