जमशेदपुर: 'सैल्यूट तिरंगा' नामक राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक अखिल भारतीय स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह समारोह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।
इस समारोह में, पूर्व विधायक (झारखंड सरकार) कुणाल षाडंगी को 2023 के अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया जिनकी सामाजिक सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह उपलब्धि प्राप्त हुई। इस समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा भी उपस्थित थे।
