जमशेदपुर : समाजसेवी करण गोराई के द्वारा शनिवार को चांडिल, तिरूलडीह, चौड़ा एवं दुलमी गांव में जरूरतमंदों के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए कम्बल का वितरण किया गया.
इसके साथ ही दुलमी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचकर कमेटी को क्रिकेट किट प्रदान किया. करण गोराई ने बताया कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को क्रिकेट के खेल से जोड़ने और उनके अंदर क्रिकेट के प्रति उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से यह किट दिया गया है.
वहीं ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर संजय कुमार सेन, शमीम अंसारी, अकरम अंसारी, बुद्धेश्वर बनर्जी, मंगल दास, सयन चंद्रा, मिहिर चंद्रा, राहुल सिंह चंदेल, आकाश रजक, शशिकान्त सिंह, विजय भगत आदि उपस्थित थे.
