इंस्टाग्राम वाले लव का खौफनाक अंत : लड़के को 50 बार चाकू से गोदा, मौके पर ही मौत



दिल्ली : गोकुलपुरी इलाके में एक लड़के की निर्मम हत्या की गई है। लड़के को 50 बार चाकू से गोदा गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों में अरमान खान, फैसल खान और समीर उर्फ ​​​​बालू का नाम सामने आया है। मुख्य आरोपी अरमान है। घटना के पीछे की कहानी बताई जा रही मृतक लड़का आरोपी की गर्लफ्रेंड से बात करता था जिसका अंजाम उसे भुगतना पड़ा। अरमान को पता चल गया था कि उसकी गर्लफ्रेंड से इंस्टाग्राम पर माहिर बात करताा है। मृतक की पहचान माहिर उर्फ इमरान के रूप में हुई है। माहिर का शव भागीरथी विहार में सड़क किनारे से बरामद किया गया। 

पुलिस के मुताबिक अरमान ने बुधवार रात को भागीरथी विहार में माहिर पर 50 बार चाकू से वार किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरमान और माहिर दोनों एक ही लड़की को डेट कर रहे थे। अरमान को जब यह पता चला तो गर्लफ्रेंड के साथ उसकी बहस हो गई। लड़की ने बहस के बीच ही बताया कि वह माहिर को ज्यादा पसंद करती है। अरमान ने माहिर के साथ महिला का वीडियो कॉल देखकर उसका फोन छीन लिया था। कुछ दिनों के बाद अरमान ने माहिर को फोन किया और उसे कहा कि वह लड़की का फोन लौटा देगा, इसलिए माहिर आकर ले ले। 

जब माहिर फोन लेने आया, तो अरमान पर आरोप है कि उसने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के बयान के बाद अरमान और उसके दो दोस्तों फैसल (21) और मोहम्मद समीर (19) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि माहिर पर चाकू से कई वार किए गए थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच के सैंपल को कलेक्ट किया। घटनास्थल पर पर एक चाकू बरामद किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form