रांची : आयकर विभाग की छापेमारी में टीएमसी के विधायक के आवास से लाखों की नकदी बरामद हुई है। सामसेरगंज स्थित टीएमसी विधायक बायरन बिस्वास के आवासीय ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। इसके अलावा विधायक द्वारा संचालित बीड़ी फैक्ट्री, गोदाम, नर्सिंग होम और स्कूल कार्यालय में भी छापेमारी की गई। इस दौरान आयकर की टीम को बायरन बिस्वास के आवास से 70 लाख नकद मिले हैं। लगातार 19 घंटे तक चली इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी के साथ संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।
छापेमारी के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि टीएमसी विधायक के आवास में इतने बड़े पैमाने पर कैश क्यों रखा गया इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। लगभग 19 घंटे तक चले इस छापेमारी में आयकर विभाग को अवैध कब्जे से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। आयकर विभाग ने कहा कि छापेमारी में मिली नकदी कहा से आया, इसे लेकर जांच की जा रही है।
बता दें, बायरन बिस्वास पक्षिम बंगाल के कांग्रेस एकमात्र विधायक थे जिन्होंने कांग्रेस की टिकट पर सागरदिघी विधानसभा से उपचुनाव जीता था। हालांकि, बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। छापेमारी में 70 लाख नकदी मिलने को लेकर बायरान बिस्वास ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
