Jamshedpur: ट्रेन की चपेट में आने से उलीडीह के युवक का हाथ-पैर कटा

 


जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर मानगो उलीडीह निवासी 35 वर्षीय बबलू कुमार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना बुधवार देर रात की है. इधर, घटना के बाद रेल पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया और बबलू के परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे. इस घटना में बबलू का बायां हाथ और पैर कट गया है. बबलू घटना की सूचना नहीं दे पा रहा है. परिजनों ने बताया कि वे लोग उलीडीह आदर्शनगर के रहने वाले हैं. बबलू राउरकेला में वेल्डर का काम करता है. वह बीच-बीच में घर आना-जाना करता है. बुधवार को भी वह ट्रेन से घर आ रहा था. पुलिस ने सूचना दी कि वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है. घटना कैसे हुई इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form