राज्य के 51 ASI को मिलेगी दरोगा रैंक में प्रोन्नति, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची



रांची: झारखंड के 51 ASI को दरोगा रैंक (सब-इंस्पेक्टर) में प्रमोशन दिया जाएगा. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने शनिवार देर रात एक अधिसूचना जारी की है जिसमें बताया गया है कि राज्य के 51 ASI को दरोगा रैंक में प्रोन्नति मिलेगी. बता दें, झारखंड पुलिस मुख्यालय में 24 नवंबर 2023 को केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक हुई थी जिसमें 51 ASI प्रोन्नति योग्य जबकि 20 ASI प्रोन्नति के लिए अयोग्य पाए गए. 

 

झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में जिन 51 ASI को दरोगा रैंक में प्रोन्नति मिलेगी उनमें दिलीप सिंह, चंद्रभूषण प्रताप सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, सुरेंद्र दास, आनंद भूषण सिंह, अरविंद सिंह, शिवजी सिंह, अखिलेश कुंवर सत्येंद्र नारायण सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह 3, शैलेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, मिनेश यादव, नवल किशोर सिंह, संजय यादव, रेमेंत पान, अनिल सिंह 2, योगेंद्र शर्मा, ममता कुमारी, साहेब कुंवर, धनंजय सिंह, ओम प्रकाश, राम प्रवेश शर्मा, अशोक पासवान, शैलेंद्र शर्मा, राधाकृष्ण सिंह, मांझी मुर्मू, धारो उरांव, हरिनारायण सिंह, निरंजन सिंह, नागेश्वर मेहता, बोधी साव, करुण कुमार राय, कृष्ण देव प्रसाद, जावेद आलम खां, अश्विनी झा, हरिनंदन मिश्रा, सुधीर कुमार ठाकुर, राम बदन सिंह, चमारी यादव, ललन सिंह, विरेंद्र गुप्ता, राजनाथ यादव, राम जनम प्रसाद, राम प्रसाद पासवान, विजय कुमार, अर्जुन यादव, मनोहर पासवान, मुद्रिका प्रसाद, आशीष कुमार, आशीष पासवान और जय किशोर सिंह के नाम शामिल हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form