रांची: प्रेम-प्रसंग के ऐसे-ऐसे चौकाने वाले मामले सामने आते है जिस सुन सब दंग रहे जाते ऐसा कैसे हो सकता है. हालांकि ऐसे मामले हर दिन खबरों में चर्चा विषय बने रहते है. दो बच्चों की मां को दिल दे बैठा था ट्यूशन टीचर. इस मामले में 7 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुडाम गांव के कोल टोला का है. जहां एक शादीशुदा कपल अपने बच्चों के साथ अपना जीवन अच्छे से जी रहे थे. पति का नाम सुभाष कोल और पत्नी का नाम पूनम कोल है. मिली जानकारी के मुताबिक उनके बच्चों को अर्जुन महतो नामक टीचर ट्यूशन पढ़ने आता है. इसी दौरान टीचर को उनके स्टूडेंट की मां से प्यार हो जाता है.
दोनों एक दूसरे से छुप-छुप कर बात करा करते थे. जब इस बात की जानकारी पूनम के पति को मालूम हुई तो उसने अर्जुन महतो को काफी समझने की कोशिश और घर आने से मना किया लेकिन अर्जुन ने उसकी एक ना सुनी और हर दिन बच्चों को पढ़ने के बहाने आता ही रहा. बता दें, यह मामला साल 2021 का है. और इस मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई हुई है. 27 अप्रैल 2021 को गांव में शादी थी. प्रेमिका (पूनम ) ने रात 8 बजे फ़ोन कर बुलाया था.
जब उसके पति ने विरोध किया और हंगामा हुआ तो गांव के राजेश कोल, रोहित कोल, नंदलाल कोल, संजय कोल और जगदीश कोल उसके घर आ गये. मारपीट के बाद उसे लाठियों से पीटा गया. इससे अर्जुन महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. उसके पैर को गमछा से बांध कर प्रजापेटिया तीन मोहन उसे जंगल में ले गये और खेत में फेंक दिया.
अर्जुन की लाश फेंकने के बाद सभी ने उसके सिर पर पत्थर से हमला किया. जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से आठ गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया. बयान सुनने के बाद अदालत ने मामले को सत्य पाया और दोषियों को IPC धारा 302 के तहत आजीवन कारावास के साथ 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.
