जामताड़ा में बेरहमी से कत्ल, गला रेतकर आंखें फोड़ दी

ेहन.jpg

जामताड़ा: फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनबेड़िया पंचायत के पथराबाद गांव में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव बरामद किया है। शव पथराबाद के एक खेत में पड़ा मिला। थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने बताया है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। गला कटा हुआ है। एक आंख भी निकाल लिया गया है। शव के मिलने के बाद इलाके में सनसनी है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form